Pune Weather Update: नए साल के साथ महाराष्ट्र के कई जिलों का तापमान नीचे आ गया है। जिसमें मुंबई, औरंगाबाद, कोल्हापुर और पुणे शामिल है। पुणे का मौसम अपने आप में खास माना जाता है, लेकिन साल 2022 के आखिर में शहर का तापमान काफी खुशनुमा हो गया है। हालांकि रात को मौसम ठंडा हो गया है। पुणे में शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आसमान में घटा देखने को मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश होने की कोई जानकारी नहीं दी है।
तापमान गिरने से खुशनुमा हुआ मौसम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पुणे ने संकेत दिया है कि साल का आखिरी दिन मौसम खुशनुमा रहेगा क्योंकि रात का तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि जनवरी का पहला हफ्ता पुणे शहर के लिए खुशनुमा रहेगा।
