Pune Weather Update: हल्के बादलों के साथ पुणे का मौसम हुआ खुशनुमा, हवा में ठंड का एहसास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 01:21 PM IST

Pune Weather Update: पुणे में बुधवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई है। शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम के साफ रहने की संभावना है। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के कारण तापमान में गिरावट आई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में हल्के कोहरे के साथ सुबह का हुआ है आगाज
  • शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस
  • आने वाले दिनों में साफ रह सकता है मौसम

Pune Weather Update: महाराष्ट्र का पुणे शहर अपने मौसम की खूबसूरती के लिए जाना जाता है। हर दिन पर्यटक यहां मौसम का आनंद लेने के लिए आते रहते हैं, लेकिन उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के कारण पुणे के मौसम में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आधे भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है। ऐसे में पुणे के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार सुबह पुणे का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा है।

pune weather update.

पुणे में हल्के कोहरे के साथ हुई सुबह (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस दौरान आसमान में धुंध के साथ आंशिक बादल छाए रहे। बुधवार को पुणे की सुबह कोहरे और धुंध के साथ हुई है। वहीं पूरे दिन शहर में हल्की धूप के साथ आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि बारिश के कोई आसार नहीं हैं। शाम के वक्त हवा थोड़ी ठंडी हो सकती है, लेकिन शहर के लोग घर से बाहर निकलकर इस सुहाने और खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं।

End of Feed