Pune News: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, इस खबर में जान लें पूरा रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 12:19 PM IST

Pune News: रविवार 12 फरवरी को पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एक्सप्रेस वे पर रूट डायवर्जन किया गया है। पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कलंबोली एंट्री गेट पर एक ओवरहेड गैन्ट्री कार्य शुरू करेगा, जिसके लिए 12 फरवरी की दोपहर को ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 12 फरवरी को पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे बंद
  • पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रूट डायवर्जन
  • दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रूट रहेगा बंद


Pune News: महाराष्ट्र का पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे सबसे व्यस्त हाईवे में से एक हैं। इस एक्सप्रेस वे पर हर रोज हजारों वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। इस एक्सप्रेस वे की वजह से पुणे और मुंबई आने-जाने वाले लोगों का काफी समय बचता है, लेकिन रविवार 12 फरवरी को पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलाने वाले वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रविवार को एक्सप्रेस वे पर रूट डायवर्जन किया गया है, जिसके चलते लोगों को थोड़े लंबे रूट का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रूट डायवर्जन

पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रूट डायवर्जन (फाइल फोटो)

इस बात की जानकारी महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) की ओर से दी गई है। एमएसआरडीसी ने बताया है कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कलंबोली एंट्री गेट पर एक ओवरहेड गैन्ट्री कार्य शुरू करेगा, जिसके लिए 12 फरवरी की दोपहर को ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। ओवरहेड गैन्ट्री को लेकर काफी वक्त से काम चल रहा है।

End of Feed