Pune News: पुणे के लोगों को बहुत जल्द इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों की सौगात मिलने वाली है। शहर के 40 मार्गों पर इन बसों को दौड़ाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) ने इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसों को खरीदने और संचालित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्रों में 40 मार्गों को अंतिम रूप दिया है जहां यह बसें चलेंगी। मार्गों का चयन करते समय सड़क की स्थिति और यात्रियों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखा गया है।
इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें 40 मार्गों पर चलेंगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पीएमपीएमएल की आगामी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी जिसके बाद डबल डेकर बसों की खरीद में तेजी लाई जाएगी। इस बाबत पीएमपीएमएल की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक पुणे के हडपसर, कटराज और कर्वे रोड के यात्री आने वाले अगले पांच से छह महीनों में डबल डेकर बसों से यात्रा का आनंद उठा सकेंगे।
