Pune Crime: पटाखे के विवाद ने ले ली बदमाश की जान, चाकू घोंपकर हत्‍या, चार गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 07:07 PM IST

Pune News: पिंपरी-चिंचवड के भोसरी एमआईडीसी इलाके में दिवाली के दिन शुरु हुए विवाद ने एक व्‍यक्ति की जान ले ली। मृतक पवन विष्णु लश्कर इलाके का एक नामी बदमाश था। इस पर हत्‍या के प्रयास, लूट समेत कई मामले दर्ज थे। मृतक की पांच लोगों ने चाकू घोंप कर हत्‍या कर दी। इसमें से चार आरोपी गिरफ्तार हो गए है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक था इलाके का नामी बदमाश, दर्ज थे कई मामले
  • कार पर सुतली बम फोड़ने से शुरू हुआ था पूरा विवाद
  • पांच आरोपियों ने की हत्‍या, दर्जनों पर मामला हुआ दर्ज

Pune Crime: दिवाली के दिन पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद में एक शातिर अपराधी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्‍या की यह घटना पिंपरी-चिंचवड के भोसरी एमआईडीसी इलाके की है। मृत व्‍यक्ति की पहचान पवन विष्णु लश्कर के तौर पर हुई है। इस पर पुणे के विभिन्‍न थानों में लूट, मारपीट और हत्‍या के प्रयास के कई मामले दर्ज थे। इस हत्याकांड से भोसरी इलाके में सनसनी मच गई है। हत्‍या में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

Pune murder

पुणे में नामी बदमाश की चाकू घोंप कर हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इस विवाद की शुरुआत दिवाली के दिन हुई थी। भोसरी इलाके में रहने वाले सोन्या जाधव की कार पर किसी ने सुतली बम फोड़ कर उसकी लाइट तोड़ दी थी। इसके बाद सोन्या जाधव, अक्षय काले व कुछ अन्‍य लोगों ने मिलकर उस युवक को पीट दिया था। यह जानकारी जब विष्णु लश्कर को हुई तो वह हथियार लहराते हुए सोन्‍या के घर पहुंचा और उसे घर से बाहर निकालकर जमकर पीटा। इस अपमान का बदला लेने के लिए सोन्या जाधव ने अपने साथियों से साथ मिलकर विष्णु के हत्‍या की साजिश रची।

End of Feed