Pune: पुणे में महिलाओं के लिए होली को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस तैनात करेगी कर्मचारी, हेल्पलाइन पर भी रहेगी अलर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 4, 2023, 01:26 PM IST

Pune News: कुछ खास जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, ताकि महिलाओं की किसी भी तरह की अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े। यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। पुलिस विभाग होली पार्टियों की मेजबानी की अनुमति देते समय आयोजन स्थलों और आयोजकों के लिए कई दिशा-निर्देश शामिल करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात
  • महिलाओं को अप्रिय घटना का सामना न करना पड़े
  • महिलाओं के कई गहरे और बुर अनुभव रहे हैं

Pune News: रंगों के त्योहार होली के आने में अब बस कुछ दिन बाकी हैं। कई लोगों के लिए होली रंगीन, पिचकारी और गुब्बारों के साथ मस्ती से भरा एक त्योहार होता है, लेकिन कुछ महिलाओं के लिए इसके गहरे और बुर अनुभव रहे हैं, जिन्हें एक अप्रिय या फिर दर्दनाक घटनाओं का सामना करना पड़ा है, क्योंकि होली के मौके ऐसी कई महिलाएं रही हैं जो छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटना का शिकार हो चुकी हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने होली के लिए बड़ा फैसला लिया है।

Security of women increased on Holi (file photo)

होली पर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ी (फाइल फोटो)

यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। पुलिस स्पेशल ब्रांच के पुलिस उपायुक्त ए राजा ने भी स्वीकार किया कि कंट्रोल रूम को हर होली पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की रिपोर्ट करने वाली महिलाओं से कई कॉल आती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस विभाग होली पार्टियों की मेजबानी की अनुमति देते समय आयोजन स्थलों और आयोजकों के लिए कई दिशा-निर्देश शामिल करेगा।

End of Feed