Pune News: पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका ऑफिस में रुपयों से भरा बैग लेकर पहुंच गया शख्स, मची खलबली, और फिर...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 12:15 AM IST

Pimpri-Chinchwad Municipal Corporation: पुणे के पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स रुपयों से भरा बैग लेकर वहां आ पहुंचा। सुरक्षा विभाग की ओर से शख्स से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह बैंक से सीधे यहीं आया है। उसके पास तकरीबन चार लाख रुपए कैश थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स के बैग को स्कैनर मशीन में डालने पर हुआ खुलासा
  • बैंक से रुपए निकालकर सीधे पीसीएमसी के ऑफिस पहुंच गया शख्स
  • सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने की शख्स से पूछताछ


Pune Crime News: पुणे की पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के महकमे में तब खलबली मच गई जब एक व्यक्ति बैग में लाखों रुपए की नकदी लेकर वहां आ गया। कैश लेकर महानगरपालिका में प्रवेश करते समय सुरक्षा गार्डों ने चेकिंग के लिए शख्स से बैग को स्कैनर मशीन में डालने को कहा। स्कैनिंग के दौरान बैग में भारी मात्रा में कैश पाया गया। कहा जा रहा है कि बैग में लाखों रुपए कैश थे। हालांकि सुरक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि बैग में 4 लाख रुपए थे।

Pune News

पुणे के पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका के ऑफिस में शख्स के रुपए से भरा बैग लेकर पहुंचने पर मचा हड़कंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि शख्स को पैसे वापस घर पर रखकर कार्यालय आने के कहा गया। पूरे दिन महानगरपालिका के ऑफिस में इस मामले की चर्चा होती रही। वहीं, कई लोगों ने शख्स के इस अंदाज में रुपए लेकर घूमने को बड़ी लापरवाही बताया।

End of Feed