Pune News: एक महीने के अंतराल के बाद पीसीएमसी ने शुरू किया कोविड वैक्सीनेशन, इन 8 अस्पतालों में आया वैक्सीन स्टॉक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2023, 11:55 AM IST

Pune News: एक महीने के अंतराल के बाद पुणे के सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। शहर के आठ सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है। वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह के मौजूद न होने के कारण पीसीएमसी को दिसंबर में कोविड वैक्सीन का वैक्सीनेशन बंद करना पड़ा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू
  • शहर के आठ सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम चल रहा है
  • दिसंबर में कोविड वैक्सीन का वैक्सीनेशन बंद हो गया था

Pune News: कोरोना वायरस का डर अब भी बना हुआ है। यही वजह है जो देश की सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार ने लोगों से सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक जगहों पर कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है। इतना ही नहीं कई राज्यों में कोरोना वैक्सीन का वैक्सीनेशन भी तेज हो गया है। उन्हीं में से एक महाराष्ट्र भी है। महाराष्ट्र के कई जिलों में कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं एक महीने के अंतराल के बाद पुणे के सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम शुरू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) ने दी है।

Vaccination work resumed in hospitals

अस्पतालों में वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू

पीसीएमसी ने कहा है कि एक महीने से ज्यादा अंतराल के बाद नगर निगम ने बुधवार को वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध होने के बाद आठ अस्पतालों में कोविड वैक्सीनेशन का काम फिर से शुरू कर दिया है। वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह के मौजूद न होने के कारण पीसीएमसी को दिसंबर में कोविड वैक्सीन का वैक्सीनेशन बंद करना पड़ा था।

End of Feed