Pune News: पुणे-नासिक राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर से अपनी जेब ढीली करनी होगी, क्योंकि इस राजमार्ग पर मौजूद मोशी टोल प्लाजा को एक बार फिर से खोल दिया गया है। यह टोल प्लाजा बीते कुछ वक्त से बंद था, लेकिन बीते गुरुवार को इसे खोल दिया गया है, जिसके बाद अब पुणे-नासिक राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को अब एक बार फिर से टोल देना होगा। मासिक पास प्राप्त करने के लिए यात्रियों को इस टोल बूथ पर 315 रुपये का भुगतान करना होगा।
मोशी टोल प्लाजा फिर से खुला
मोशी टोल प्लाजा पर भारी वाहनों पर 15 से 155 रुपये के बीच शुल्क लगाया जाता है, जबकि हल्के वाहनों के लिए कोई शुल्क नहीं होता है। इस टोल रोड को फिर से खोलने से मोटर चालकों को आर्थिक मुश्किल होने वाली है और इससे ट्रैफिक जाम हो जाएगा। हालांकि मोशी टोल प्लाजा के फिर से खोले जाने पर कई राजनीतिक दलों ने आंदोलन की चेतावनी जारी की है।
