Pune News: शुक्रवार से PMPML ने शुरू की शहर के नए 10 रूट पर बस सेवा, मौजूदा 4 रूट का विस्तार भी किया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 02:16 PM IST

Pune News: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) ने 10 नए रूट पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इसके अलावा 4 रूट का विस्तार भी किया है। पिछले कुछ महीनों से आम यात्री नए रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसको ध्यान में रखते हुए अब पीएमपीएमएल ने यह फैसला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीएमपीएमएल ने पुणे में 10 रूट पर शुरू की बस सेवा
  • 4 रूट का विस्तार भी किया गया है
  • लोग रूट बढ़ाने की कर रहे थे मांग

Pune News: पुणे में कई सड़के और रास्ते हैं, जहां पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) की बसें नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को पैदल चलने के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन रास्तों पर लोगों की ओर से बस चलाने की मांग उठती रहती है। ऐसे में शहर के अंदर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पीएमपीएमएल ने गुरुवार को 10 नए मार्गों पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। आज से यानी 3 फरवरी से पीएमपीएमएल ने पुणे के 10 नए रूट पर बस सेवा शुरू की है। इसके अलावा पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ क्षेत्रों में चार मौजूदा हिस्सों का विस्तार करने का भी फैसला लिया गया है।

PMPML extended route

पीएमपीएमएल ने बढ़ाया रूट (फाइल फोटो)

इस बाबत पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, पिछले कुछ महीनों से आम यात्री नए रूट पर बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे, जिसको ध्यान में रखते हुए अब पीएमपीएमएल ने 10 नए रूट पर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं मौजूदा 4 रूट का विस्तार भी किया गया है।

End of Feed