Pune Crime News: पुणे के अम्बेगांव बुद्रुक में काफी गंदगी देखने को मिलती रहती है। इसको लेकर स्थानीय लोग कई बार पुणे नगरपालिका में शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं। हालांकि इसको लेकर नगरपालिका की ओर से कोई खास व्यवस्था नहीं की गई, लेकिन अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से निर्देश देने के बाद पुणे नगरपालिका आयुक्त ने स्थायी समिति के समक्ष अम्बेगांव बुद्रुक में ठोस कचरा प्रसंस्करण संयंत्र चलाने का प्रस्ताव रखा है। एनजीटी के आदेश के मुताबिक, पीएमसी को प्लांट चलाने के लिए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) को 12 लाख रुपये देने होंगे।
अम्बेगांव बुद्रुक का ठोस कचरा प्रसंस्करण संयंत्र शुरू होगा (फाइल फोटो)
गौरतलब है कि, अम्बेगांव बुद्रुक के आसपास रहने वाले लोगों ने साल 2020 में हो रही गंदगी के खिलाफ कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने संयंत्र को बंद करने के लिए ग्रीन वॉचडॉग में याचिका भी दायर की थी, लेकिन याचिका पर सुनवाई करते हुए ग्रीन वॉचडॉग ने पुणे नगर निगम (पीएमसी) को संयंत्र चलाने की अनुमति दे दी है।
