Pune News: पुणे में भी जल्द शुरू होगी 20 डबल डेकर बसें, तय किए ये 3 रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 03:37 PM IST

Pune News: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) शहर में तीन मार्गों पर 65 यात्रियों की बैठने की क्षमता वाली 20 नई इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें जल्द शुरू करने का फैसला किया है। तीन मार्गों की पहचान करने के बाद मंजूरी दी गई, जो बस सेवाओं की पर्याप्त मांग और सुचारू संचालन के मामले में अनुकूलता के मानदंडों को पूरा करते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के तीन मार्गों पर दौड़ेंगी डबल डेकर बस
  • 65 यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू होगी 20 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें
  • मार्गों में भोसरी-निगडी, पीएमसी, बनेर और कटराज-हडपसर शामिल


Pune News: एक बार फिर से शहर में डबल डेकर बसों की वापसी होने वाली है, लेकिन यह बसें इस बार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और वातानुकूलित होंगी। पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) शहर में तीन मार्गों पर 65 यात्रियों की बैठने की क्षमता वाली 20 नई इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसें जल्द शुरू करने का फैसला किया है। पीएमपीएमएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ओम प्रकाश बकोरिया ने पुष्टि की है कि हाल ही में बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

Pune News

तीन मार्गों पर दौड़ेंगी डबल डेकर बस (फाइल फोटो)

प्रस्ताव को आगे की मंजूरी के लिए पुणे नगर निगम और पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम (पीसीएमसी) को भेजा जाएगा। तीन मार्गों की पहचान करने के बाद मंजूरी दी गई, जो बस सेवाओं की पर्याप्त मांग और सुचारू संचालन के मामले में अनुकूलता के मानदंडों को पूरा करते थे। मार्गों में भोसरी-निगडी, पीएमसी बनेर और कटराज-हडपसर शामिल हैं।

End of Feed