Pune News: आइसक्रीम खाने को लेकर हुए विवाद से गुस्साई पत्नी ने बेटों संग मिलकर कर डाली पति की हड्डी पसली एक

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2022, 03:17 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक सनकी पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से पिटाई की है। आइसक्रीम खाने को लेकर पीड़ित की उसके परिवार से बहस हो गई, जिसके बाद पत्नी और बेटों ने उसे पटक-पटक कर पीटा, जिससे पीड़ित के सिर में इंटरनल ब्लीडिंग हो गई। पुलिस ने महिला और उसके बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सनकी पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति को पीटा
  • आइसक्रीम खाने को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा
  • महिला और उसके बेटों के खिलाफ केस दर्ज

Pune Crime News: पति और पत्नी के रिश्ते को बेहद खास माना जाता है। शादी के दौरान सात फेरे लेते वक्त दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी भर साथ निभाने की वादा करते हैं, लेकिन क्या हो जब शादी के बाद पति की जिंदगी उसके ही घर में बुरी हो जाए। इतना ही नहीं उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मिलकर पति की पिटाई कर दे और उसकी जान की दुश्मन बन जाए। ऐसा ही एक मामला पुणे में सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पति को बेरहमी से पीटा दिया है।

pune news

पत्नी ने बेटों के साथ की पत्नी की पिटाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीड़ित पति ने आरोपी पत्नी और अपने दोनों बेटों को खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, पत्नी ने बेटों के साथ मिलकर पति को सिर्फ इस बात पर पीट दिया क्योंकि वह और आइसक्रीम मांग रहा था। घटना पुणे के वडगांव शेरी में 1 दिसंबर की रात को हुई थी।

End of Feed