Pune Crime News: शख्स ने नशा करने से किया मना तो नाबालिगों ने बेरहमी से पीटा, जांच में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 03:25 PM IST

Pune Crime News: पुणे में तीन नाबालिगों ने एक शख्स की बेरहमी से पिटाई की है। पीड़ित शख्स एक नाबालिग को नशा न करने की सलाह दे रहा था, लेकिन नाबालिग ने उसकी बात को न समझते हुए उल्टा अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  1. पुणे में तीन नाबालिगों ने एक शख्स की बेरहमी से की पिटाई
  2. पीड़ित शख्स एक नाबालिग को नशा न करने की दे रहा था सलाह
  3. पीड़ित शख्स एक नाबालिग को नशा न करने की सलाह दे रहा था

Pune Crime News: पुणे में तीन नाबालिगों ने एक शख्स की बेरहमी से पीटा है। पीड़ित शख्स नाबालिगों को नशा न करने की नसीहत दे रहे थे, लेकिन उसकी न सुनकर नशेड़ी नाबालिगों ने शख्स पर हमला कर दिया। मामले पर पुलिस ने कहा है कि, सिंहगढ़ रोड पुलिस ने बुधवार को पिछले विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला करने के आरोप में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया।

7.

पुणे में तीन नाबालिगों ने एक शख्स की बेरहमी से की पिटाई।

पीड़ित का नाम आदेश सुरेश सोनावणे (30) है, जिसने खुद पर हुए हमले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सोनावणे की शिकायत के मुताबिक, पांच नाबालिग लड़कों के एक ग्रुप ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे धायरी क्षेत्र के पास उस पर हसिया और लकड़ी के डंडों से हमला कर दिया था।

End of Feed