Pune Crime News: शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद जंगल में दबाया शव, ऐसे आए पुलिस की गिरफ्त में

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 04:02 PM IST

Pune Crime News: एक महिला की हत्या के आरोप में पुणे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृत महिला पकड़े गए आरोपियों में से एक की पत्नी थी। उसने अपने पिता और दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पति को अपनी पत्नी पर धोखा देने का शक था।

Pune Crime News: पुणे पुलिस ने 35 साल के एक कैटरर को अपनी पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। इस घटना में आरोपी कैटरर का साथ उसके पिता और दो दोस्तों ने भी दिया था। पुलिस ने इन सभी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कैटरर गोरक्ष बबन (35), उनके पिता बबन शिवलिंग (62) और उसके दो दोस्तों रोशन गजानन (22) और एस मुंडे (21) के तौर पर हुई है। इन सभी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

pune news

पत्नी की हत्या कर शव को दबाया जंगल में (प्रतीकात्मक फोटो)

पुलिस ने बताया है कि, आरोपी गोरक्ष ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव को अलंदी के जंगल में दफना दिया था, लेकिन पकड़े जाने के डर से उसने दो दिन बाद पत्नी के शव को जमीन से खोदकर निकाला और जला दिया था, ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके। मृत महिला का नाम आशा (30) था।

End of Feed