Pune Crime News: महिला और बच्चों से साथ अक्सर दुष्कर्म की घटना सामने आती रहती है। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों को काबू करने के लिए अपने स्तर पर कार्रवाई करती रहती है। अब महाराष्ट्र के पुणे में दुष्कर्म का एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक शख्स को एक जानवर से साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक भैंस के बछड़े से कथित रूप से कुकर्म करने के आरोप में 38 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को पुणे के डेक्कन इलाके में हुई है।
भैंस के बछड़े के साथ गंदा काम करने वाला गिरफ्तार
आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा
यह घटना उस वक्त सामने आई, जब स्थानीय लोगों ने आरोपी को भैंस के बछड़े के साथ कुकर्म करते हुए देखा। लोगों ने उसे तब पीटना शुरू कर दिया। लोगों ने उसे इतना मारा की वह बेहोश हो गया था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी नेपाल का रहने वाला है। लोगों ने घायल अवस्था में आरोपी को ससून जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद लोगों ने डेक्कन पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
सबूतों के आधार पर मामला दर्ज
इस पूरे मामले पर डेक्कन पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा है कि स्थानीय लोगों की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आपको बता दें जानवरों के साथ अक्सर कुकर्म की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करती रहती है।
