Pune Crime News: वाहन ठीक करने का बहाना कर व्यापारी को किया किडनैप, दो आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 01:53 PM IST

Pune Crime News : पुणे में किडनैपिंग की एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली है। तीन लोगों ने मिलकर एक व्यापारी का किडनैप कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे में किडनैपिंग की एक हैरान कर देने वाली घटना

  • एक व्यापारी का किडनैप कर 5 लाख रुपये की मांगी फिरौती

  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Pune Crime News: बहुत से लोगों की जिंदगी में कुछ दोस्त और जानकार ऐसे होते हैं, जो हर वक्त आपराधिक घटना को अंजाम देने की कोशिश में लगे रहते हैं। पुणे में भी एक ऐसी घटना देखने को मिली हैं, जहां एक जानकार ने दो लोगों की मदद से एक व्यापारी को किडनैप कर फिरौती मांगी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी फरार है। घटना पुणे के लोनीकंद पुलिस थाना क्षेत्र की है।

Pune News

व्यापारी को किडनैप कर 5 लाख की फिरौती मांगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

आरोपियों की पहचान राहुल और सूरज के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी का नाम विशाल है, जो फरार है। जबकि पीड़ित की पहचान राजीव लक्ष्मणप्रसाद के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया है कि, राहुल और सूरज ने राजीव का किडनैप उसका वाहन ठीक करने के बहाने किया था। दोनों ने उसे मदद की पेशकश की थी।

End of Feed