Pune News: शादी का झांसा देकर आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 01:00 PM IST

Pune Crime News: एक शख्स ने 26 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी और पीड़िता एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। विश्वास जीतने के लिए आरोपी ने खास समारोह रखा और उसके साथ दुष्कर्म भी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक शख्स ने युवती के साथ किया दुष्कर्म
  • शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म
  • आरोपी और पीड़िता एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए मिले थे

Pune Crime News: प्यार का रिश्ता जितना खूबसूरत होता है, उतना ही खतरनाक भी साबित होता है। प्यार में लोग एक-दूसरे के साथ जीने और मरने के ढेरों वादे करते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी आता है, जब प्यार करने वाले एक-दूसरे के दुश्मन तक बन जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ शातिर पार्टनर ऐसे भी होते हैं, जो शादी का झांसा देकर अपनी पार्टनर के साथ दुष्कर्म करते रहते हैं। ऐसा ही ताजा मामला पुणे में सामने आया है, जहां एक युवक ने आईटी कंपनी में काम करने वाली युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसके साथ दुष्कर्म किया है।

Pune News

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने रविवार को मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली एक युवती आईटी इंजीनियर के साथ 26 साल के एक शख्स ने कथित तौर पर मारपीट की और दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने बताया है कि, पीड़िता और आरोपी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में आए थे।

End of Feed