Pune Crime News: पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या की कोशिश, 8 गिरफ्तार; ये थी वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:24 PM IST

Pune Crime News: पुणे में पुलिस ने एक शख्स की हत्या करने की कोशिश करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि, आठों आरोपियों ने पुरानी दुश्मनी के चलते पीड़ित शख्स के घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला किया था।

Pune Crime News: पुरानी दुश्मनी कभी-कभी इतनी भारी पड़ जाती है कि, जान पर भी आ जाती है। बहुत से लोग दुश्मनी को भूल नहीं पाते हैं और हर दिन बदला लेने के लिए योजना बनाते रहते हैं। ऐसी पुरानी दुश्मनी से जुड़ी एक घटना सामने आई है, जिसमें पुणे पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। आठों आरोपियों पर एक शख्स की हत्या की कोशिश करने का आरोप है। घटना पुणे के दत्तावाड़ी थाना क्षेत्र की है। पीड़ित का नाम रोहित खाटे है।

pune

पुणे में हत्या के प्रयास में आठ गिरफ्तार (Representative Image)

आरोपियों की पहचान पार्वती इलाके के रहने वाले वैभव रवींद्र गोराड, वनोवरी के रहने वाले अविनाश उर्फ अभि अजय मिसाल, सिंहगढ़ रोड के रहने वाले कृष्णा चंद्रकांत वाघमारे, आकाश बापू महस्के, ओंकार तानाजी ओवाहल, राम मोहन बंसोडे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि, इसके अलावा पुलिस ने दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया है। दत्तावाड़ी पुलिस के मुताबिक, दत्तावाड़ी के रहने वाले खाटे ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि, गुरुवार की रात 8-10 युवक हथियारों के साथ उसके अपार्टमेंट में घुस गए थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित खाटे के साथ मारपीट की थी। एक आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश भी की थी।

End of Feed