Pune Crime News: पुणे क्राइम ब्रांच ने सतारा से गैंगस्टर गजानन को किया गिरफ्तार, 20 करोड़ रुपये की मांगी थी रंगदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 11:01 PM IST

Pune Crime News: पुणे क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने मशहूर कुख्यात बदमाश गजानन को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज था। क्राइम ब्रांच ने शातिर गजानन को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपने वकील के पास जा रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  1. क्राइम ब्रांच कुख्यात बदमाश गजानन को गिरफ्तार किया
  2. 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला
  3. वकील के पास जाते हुए क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Pune Crime News: पुणे क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) को रविवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने कुख्यात बदमाश गजानन को गिरफ्तार कर लिया है। गजानन को पुणे के वाई के सतारा से गिरफ्तार किया है। उस पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज था, जिसमें क्राइम ब्रांच और पुणे पुलिस की टीम तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि, गजानन ने एक बिजनेसमैन के साथ व्यापार में 4 करोड़ का निवेश किया था और फिर वह बिजनेसमैन से ही 20 करोड़ रुपये की जबरन वसूली कर रहा था।

thumbnail_Pune News -5

क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर गजानन। (सांकेतिक फोटो)

घटना उस वक्त सामने आई जब पीड़ित ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया है कि, 20 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला प्रकाश बांदीवाडेकर भी शामिल है।

End of Feed