Pune Metro News: पिंपरी - चिंचवड से वनाज तक मेट्रो से कर सकेंगे सफर, जानिए पूरी योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 07:25 PM IST

Pimpri-Chinchwad To Vanaj: पुणे के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पुणे मेट्रो प्रशासन ने पिंपरी-चिंचवड से वनाज तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन कर लिया है। बहुत जल्द ही इस रूट पर मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पुणे मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। इस रूट पर फिलहाल किराया 40 रुपए निर्धारित किया गया है। किराए में मेट्रो प्रशासन संशोधन भी कर सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 15 किलोमीटर लंबा है पिंपरी-चिंचवड से वनाज का सफर
  • बीते शनिवार को किया गया था सफल ट्रायल रन
  • अगले 2-3 महीनों में सफर होगा शुरू

Pune News: नए साल की शुरुआत में पुणे और पिंपरी-चिंचवड के नागरिकों को नई सौगात मिली है। पुणे मेट्रो का पिंपरी-चिंचवड से वनाज स्टेशन तक 15 किलोमीटर लंबे रूट पर सफल ट्रायल रन शनिवार को किया गया। पुणे मेट्रो के प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित के अनुसार, इस ट्रायल के चलते पिंपरी-चिंचवड औद्योगिक शहर और पुणे शहर मेट्रो से जुड़ गए हैं। अगले 2 से 3 महीनों में नागरिक इस रूट पर सफर कर सकेंगे।

Pune News (1).

पुणे के पिंपरी चिंचवड से वनाज तक मेट्रो के संचालन की तैयारी

पुणे मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, पुणे और पिंपरी-चिंचवड शहर में पुणे मेट्रो परियोजना का तेजी से कार्य किया जा रहा है। शनिवार को मेट्रो प्रशासन की ओर से पिंपरी-चिंचवड से वनाज मेट्रो स्टेशन का सफल परीक्षण किया गया। फुगेवाड़ी से सुबह साढ़े दस बजे मेट्रो ट्रेन निकली थी। वह दापोड़ी, बोपोड़ी, खड़की, रेंजहिल्स, शिवाजी नगर मार्ग से सिविल कोर्ट थाना सुबह 11.15 बजे पहुंच गई। इस परीक्षण का समय 45 मिनट था। वहां से मेट्रो 11 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई और 11 बजकर 45 मिनट पर वनाज स्टेशन पर पहुंच गई। इस परीक्षण का समय 25 मिनट था। समय के अनुसार मेट्रो के गंतव्य तक पहुंचने से परीक्षण सफल रहा।

End of Feed