Pune News: पुणे से थोड़ी दूर पर जाकर किसी हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान करने के लिए माथेरान बढ़िया विकल्प है। माथेरान समुद्र तल से 2600 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। माथेरान हिल स्टेशन पुणे से केवल 123 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां आप अपना परफेक्ट वीकेंड बिताने का प्लान कर सकते हैं। ये हिल स्टेशन महाराष्ट्र के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में आता है।
पुणे से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित माथेरान फैमली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए है बेस्ट टूरिस्ट प्लेस (फाइल फोटो)
बता दें कि माथेरान का लुइसा पॉइंट सबसे मशहूर पर्यटन स्थलों में शामिल है। इस जगह को पर्यटक सबसे अधिक पसंद करते हैं। लुइसा पॉइंट पर आप ट्रैकिंग करते हुए 1.5 किमी का रास्ता आसानी से पार कर सकेंगे। यहां की खूबसूरत वादियों का नजारा और ठंडी-ठंडी हवाएं आपकी सारी थकान दूर कर देंगी।
