Pune News: जानिए आखिर क्यों पुणे का नाम बदलकर जिजाऊ नगर रखने की हो रही है मांग, इनसाइट स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 10:44 PM IST

Pune Name Controversy News: महाराष्ट्र में पुणे शहर के नाम को लेकर विवाद फिर से शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में पहले भी कई शहरों के नाम बदलने को लेकर मांग उठ चुकी हैं। पुणे शहर का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज की मां राजमाता जीजाबाई के नाम पर जीजाऊ नगर रखने की मांग हो रही है। राजमाता जीजाबाई को जीजाऊ के नाम से भी जाना जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक राजनीतिक पार्टी के नेता के ट्वीट से पुणे के नाम को लेकर विवाद शुरू
  • पहले भी महाराष्ट्र के कई शहरों के नाम बदलने की उठी है मांग
  • मराठा साम्राज्य के स्थापना में जीजाऊ माता का रहा प्रमुख योगदान

Pune News: महाराष्ट्र में औरंगाबाद शहर का नाम संभाजी नगर किए जाने की मांग चल रही है। पिछले कुछ दिनों से अहमदनगर शहर का नाम अहिल्यानगर करने की मांग शुरू की गई है और अब पुणे शहर के नाम को भी बदल देने की मांग सामने आई है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता अमोल मिटकरी ने पुणे का नाम जिजाऊ नगर करने की मांग सरकार से की है। लेकिन इस प्रस्ताव का हिंदू महासंघ विरोध कर रहा है। इस तरह पुणे के नामांतरण के इस मुद्दे पर अब फिर से विवाद शुरू हो गया है।

Pune News

जीजाऊ माता के नाम पर पुणे का नाम रखने की हो रही मांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि, पुणे शहर का नाम बदलकर जो नाम रखने की मांग है वह छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई से प्रेरित है। इतिहासकारों का भी मानना है कि, राजमाता जीजाबाई का मराठा साम्राज्य की स्थापना में प्रमुख योगदान रहा था। उनकी प्रेरणा से जो फैसले लिए गए उससे स्वराज की स्थापना हुई।

End of Feed