Pune Crime News: पुणे में शुक्रवार को एक परिवार के चार सदस्यों के उनके ही घर में शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोग इस केस को परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने का मामला समझ रहे थे। इस मामले में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, यह केस सुसाइड का नहीं, बल्कि सामूहिक मर्डर का है। जिसे बाहर के किसी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के ही सदस्य ने अंजाम दिया था।
पुणे में सामूहिक आत्महत्या के प्रकरण में बेटे ने ही पूरे परिवार को दिया था खाने में जहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पुलिस ने बताया है कि, इंजीनियर बेटे ने पहले अपने माता-पिता और बहन को खाने में जहर मिलाकर खिलाया था। इसके बाद उसने खुद भी जहर खाकर और अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। पुलिस ने बताया कि, इस घटना के पीछे की वजह शेयर मार्केट में पैसा डूबना है।
इंजीनियर बेटे ने सारी पूंजी शेयर मार्केट में डूबा दी
पुलिस ने बताया कि, मृतक परिवार का बेटा ऋषिकेश थोटे पेशे से एक इंजीनियर था। वह शेयर मार्केट में पैसा निवेश भी किया करता था। बताया जाता है कि, शेयर बाजार में उसे बड़ा घाटा लग गया। उसके सारे परिवार की जमा पूंजी उसमें डूब चुकी थी। इतना ही नहीं उसने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जो पैसा उधार लिया था, वह भी शेयर मार्केट में जा चुका था। इसी से परेशान होकर उसने परिवार वालों को जहर देकर खुद भी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, यह परिवार मूल रूप से अमरावती जिले के रविदास नगर का रहने वाला था। यह परिवार एक साल पहले ही पुणे में रहने के लिए आया था।
पुणे के इस इलाके का है मामला
पुलिस ने बताया कि, जब इंजीनियर ऋषिकेश को लगा कि, मेरे जाने के बाद उसके इस परिवार का क्या होगा। उसे लोगों का कर्ज लौटाने का कोई विकल्प नहीं सूझ रहा था। इसके बाद उसने बाजार से जहर लाकर खाने में मिला दिया और पूरे परिवार को मौत की नींद सुला दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना पुणे जिले के मुंधावा में केशव नगर कॉलोनी की बताई जा रही है। जहां शनिवार सुबह एक मकान में रह रहे पति-पत्नि और बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।
