Best Places to Visit Near Pune: हरियाली के साथ खूबसूरती का शानदार नजारा है ये पुणे के पास मौजूद जगह, नहीं करेगा वापस आने का मन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2022, 03:31 PM IST

Best Places to Visit in Near Pune: पुणे के आसपास ऐसी कई जगह हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। इन जगहों की खूबसूरती न केवल पुणे-मुंबई के लोगों को बल्कि भारत के अलग-अलग शहरों और राज्यों के लोगों को अपनी ओर खींचती है। पुणे से यह जगह कुछ घंटे की दूरी पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के आसपास मौजूद हैं कई खूबसूरत जगह
  • यह जगह कई राज्यों के लोगों को अपनी ओर खींचती है
  • पुणे से महज कुछ घंटों की दूरी पर मौजूद है यह जगह

Best Places to Visit in Near Pune: महाराष्ट्र का पुणे से शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। शहर में कई जगह ऐसी हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन पुणे के अलावा इसके आसपास मौजूद कई जगह ऐसी हैं जिनको आप कभी भूल नहीं पाएंगे। यह जगह पुणे से महज कुछ किलोमीटर और कुछ घंटे दूर है। आज हम आपको पुणे के आसपास मौजूद उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।

Pune News

पुणे के आसपास की खूबसूरत जगह

पंचगनी

पंचगनी बेहद खूबसूरत पहाड़ी जगह है। सह्याद्री पहाड़ों की पांच पहाड़ियों के बीच स्थित होने के कारण यहां काफी खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहां मौजूद कृष्णा घाटी बहुतों को आकर्षित करती है। पंचगनी में टेबल लैंड, मेप्रो गार्डन, पारसी पॉइंट और पैराग्लाइडिंग का अनुभव ले सकते हैं। यह पुणे से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

End of Feed