पुणे के मैरीटाइम इंस्टीट्यूट में बड़ा हादसा, बास्केटबॉल स्टैंड गिरने से मरीन इंजीनियरिंग छात्र की मौत

पुणे के मावल स्थित तोलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट में बास्केटबॉल स्टैंड गिरने से सेकंड ईयर के छात्र विशाल वर्मा की मौत हो गई। अंबी एमआईडीसी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pune Maval Accident: पुणे के मावल स्थित प्रतिष्ठित तोलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट (TMI) से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। संस्थान के परिसर में बास्केटबॉल का भारी-भरकम स्टैंड गिरने से मरीन इंजीनियरिंग के एक होनहार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने न केवल छात्र के परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि संस्थान के बुनियादी ढांचे के रखरखाव और छात्रों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tolani Maritime Institute Student Death basketball

एक्सरसाइज करते समय हुआ हादसा

सिर पर गिरा लोहे का फ्रेम

मृतक छात्र की पहचान विशाल वर्मा के रूप में हुई है, जो तोलानी मैरीटाइम इंस्टीट्यूट में मरीन इंजीनियरिंग सेकंड ईयर का छात्र था। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विशाल अपने हॉस्टल से निकलकर रोजाना की तरह जॉगिंग के लिए गया था। इसी दौरान वह बास्केटबॉल ग्राउंड के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि जब विशाल बास्केटबॉल रिंग के सहारे पुल-अप्स करने की कोशिश कर रहा था, तभी लोहे का पूरा भारी स्ट्रक्चर अचानक उखड़ गया और सीधे उसके सिर पर आ गिरा।

End of Feed