2,000+ कॉल, बाली में फोटोशूट और पासपोर्ट फाड़कर फ्लश करना... केतन अग्रवाल की मौत पर चौंकाने वाले खुलासे

पुणे के लोहगढ़ किले में हुए कथित हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। यह पूरा मामला अब एक सुनियोजित साजिश की दिशा में इशारा करता नजर आ रहा है।

Ketan Agrawal Death Case: पुणे के लोहगढ़ किले में सामने आए कथित हत्याकांड को लेकर जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। घटना वाली जगह पर पुलिस और जांच टीम भी पहुंची, जहां 18 जून को हुई वारदात का रीक्रिएशन किया गया। आरोप है कि सिया और चेतन ने केतन को बेहद खतरनाक, ऊंची और फिसलन भरी जगह पर ले जाकर उसे धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिर गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सिया गोयल और चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर भी कई अहम बातें सामने आई हैं, जो इस पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना रही हैं।

Pune Lohagad Fort Murder Case

केतन अग्रवाल की मौत के मामले में खुले कई राज

2,000+ कॉल और सैकड़ों घंटे की बातचीत

पुलिस का दावा है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी करीब छह महीने तक लगातार टच में थे। जांच करने वालों के मुताबिक, दोनों के बीच कथित तौर पर करीब 2,004 फोन कॉल्स हुईं और करीब 238 घंटे बात हुई, जिससे पता चलता है कि वे कितने करीब थे।

End of Feed