'सपा की पंक्चर साइकिल एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती', भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश पर कसा तंज

UP Assembly Elections 2027: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार पर परिवारवाद को बढ़ावा देने और युवाओं के रोजगार की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

UP Assembly Elections 2027: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में राजग की जीत का दावा करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि उसकी 'पंक्चर साइकिल' एक्सप्रेसवे पर नहीं चल सकती।

Nitin Nabin

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (फोटो साभार: @myogiadityanath)

नवीन ने गोरखपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बुनियादी ढांचे का विकास होने का दावा किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार पर परिवारवाद को बढ़ावा देने और युवाओं के रोजगार की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

End of Feed