PRSI देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष बने रवि बिजारनिया, सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए बताया प्लान

रवि बिजारनिया पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पीआरएसआई सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करेगा। इसके साथ ही डॉ.ए.एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, अनिल सती सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट कोषाध्यक्ष बने। बता दें, पीआरएसआई जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़े लोगों का देश में सबसे बड़ा संगठन है।

Dehradun News: पीआरएसआई देहरादून चैप्टर की आमसभा में रवि बिजारनिया को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। बिजारनिया वर्तमान में सूचना विभाग में उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। इसी प्रकार अनिल सती को सचिव और सुरेश चन्द्र भट्ट को कोषाध्यक्ष के साथ ही डॉ. ए. एन. त्रिपाठी उपाध्यक्ष, राकेश डोभाल संयुक्त मंत्री के पद पर फिर से चुना गया है।

PRSI

सूचना तकनीक और सोशल मीडिया का खास उपयोग

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने कहा कि पीआरएसआई संगठन सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सेतु का काम करेगा। इसके लिए सूचना तकनीक और सोशल मीडिया का विशेष रूप से उपयोग किया जायेगा। लोकहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड की संस्कृति, पर्यटन, व्यंजन, को पीआरएसआई के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से प्रचारित करने का प्रयास किया जायेगा। बिजारनिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी विभागों और संगठनों के जनसंपर्क से जुड़े लोगों को संगठन से जोड़ने की कोशिश की जाएगी।

End of Feed