इंदौर में दूषित जल पर फूटा गुस्सा: आंखों पर पट्टी बांधकर नगर निगम का घेराव, भागीरथपुरा जैसी त्रासदी की आशंका

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल मामले के बाद अब शहर के अन्य इलाकों में भी गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। गायत्री नगर, वॉर्ड 75 और वॉर्ड 77 रहने वाले लोगों ने आंख पर पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया और नगर निगम की लापरवाही और अनदेखी को दर्शाया।

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में दूषित पानी का मामला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। भागीरथपुरा की हृदयविदारक घटना के बाद अब इंदौर के अन्य इलाकों में भी गंदे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। शुक्रवार, 2 जनवरी यानी आज भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित नगर निगम के जोन क्रमांक 13 पर स्थानीय नागरिकों ने अनोखी तरह से प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षद के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर गंदे पानी की सप्लाई पर निगम प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ अपना विरोध दिखाया।

खुले चेंबर का गंदा पानी नलों में मिल रहा

बता दें कि इस प्रदर्शन मुख्य रूप से गायत्री नगर, वॉर्ड 75 और वॉर्ड 77 में रहने वाले लोग शामिल। प्रदर्शन करने वाले निवासियों ने आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र में सीवरेज के खुले चेंबरों का गंदा पानी 'पीने के पानी' की पाइपलाइन में मिल रहा है। इस कारण पीने का पानी देने वाले नलों से बदबूदार और काला पानी आ रहा है, जो लोगों को बीमार कर सकता है। निवासियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत और साफ-सफाई नहीं की गई, तो यहां भी भागीरथपुरा जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो जाएगी और नलों से आ रहे दूषित पानी के कारण कई लोगों की जान पर खतरा बन जाएगा।

End of Feed