फ्लोरिडा में प्राइवेट जेट क्रैश, मोबाइल होम पार्क पर विमान गिरते ही जोरदार धमाका, 9 लोगों की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक निजी जेट मोबाइल होम पार्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Private Jet Crashes: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बड़ा विमान हादसा हो गया। यहां दक्षिण फ्लोरिडा के एक मोबाइल होम पार्क में करीब 20 लाख डॉलर का प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। विमान जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और आग का बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दिया। टक्कर से कम से कम एक मोबाइल होम पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर विमान का मलबा और आग की लपटें फैल गईं।

plane crashes

सांकेतिक फोटो

8 हजार फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा विमान

End of Feed