Etah News: एटा में मंदिर में पुजारी की ईंटों से कूचकर हत्या, खून से लथपथ मिले, 250 मीटर दूर घायल मिला एक युवक

पुजारी भोजराज करीब 20 वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। उनका शव मंदिर के अंदर चारपाई पर मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, उनके पैर बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोटें थीं।

एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में गुरुवार सुबह मंदिर में करीब 70 वर्षीय पुजारी भोजराज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। भोजराज करीब 20 वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। उनका शव मंदिर के अंदर चारपाई पर मिला। ग्रामीणों के मुताबिक, उनके पैर बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोटें थीं। चारपाई के पास ईंटें पड़ी मिलीं। प्रथम दृष्टया ईंटों से सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Etah Priest Murder

प्रतीकात्मक फोटो

घटना के कुछ ही देर बाद मंदिर से करीब 250 मीटर की दूरी पर गांव का 22 वर्षीय युवक ब्रजेश कुमार भी घायल अवस्था में मिला। उसके सिर में चोटें थीं। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।

End of Feed