इस थीम के साथ आज से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा यूपी दिवस 2026, जानें क्या होगा खास?

UP Diwas 2026: उत्तर प्रदेश दिवस-2026 को भव्य और जनभागीदारीपूर्ण स्वरूप देने के लिए शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रमों को समावेशी और प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में आयोजन की रूपरेखा, थीम और कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने पर मंथन किया गया।

UP Diwas 2026: उत्तर प्रदेश दिवस-2026 को राज्य और जिला स्तर पर भव्य रूप से मनाने की तैयारियां शासन स्तर पर तेज कर दी गई हैं। आयोजन को समावेशी बनाने और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

UP Diwas 2026 Theme

जानें क्या होगी UP Diwas 2026 की थीम?

इसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा, थीम, प्रदर्शनियों तथा सम्मान समारोहों को प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन आज 24 से 26 जनवरी तक किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन की थीम “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश” तय की गई है। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित होगा, जबकि सभी जनपदों में भी प्रमुख कार्यक्रमों को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

End of Feed