अहमदाबाद में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती महिला ने किया सुसाइड; पति, सास और जेठ पर FIR दर्ज

अहमदाबाद के वटवा इलाके में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक गर्भवती महिला द्वारा कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने पति, सास और जेठ पर लंबे समय से मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ahmedabad News: अहमदाबाद के वटवा इलाके में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक 31 वर्षीय गर्भवती महिला द्वारा कथित रूप से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और जेठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज प्रताड़ना समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ahmedabad Dowry Case

सुसाइड नोट में पति, सास और जेठ पर प्रताड़ना के आरोप (प्रतीकात्मक फोटो)

दहेज में सोने की चेन और बुलेट बाइक की मांग का आरोप

एफआईआर के अनुसार, मृतका रिंकी देवी की शादी वर्ष 2013 में नरेंद्र सिंह राजपूत से सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के समय लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये नकद और साढ़े तीन तोला सोना दहेज में दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के लगभग दो महीने बाद से ही पति नरेंद्र, सास फूलाबेन और जेठ प्रवीण उर्फ पिंटू दहेज को लेकर ताने देने लगे। आरोप है कि वे बार-बार कहते थे कि "तुम्हारे पिता ने सोने की चेन और बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दी" और इसी बात को लेकर महिला को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

End of Feed