Prayagraj News: प्रयागराज के निकट है ये बेहतरीन धार्मिक पर्यटन स्थल, पार्टनर संग करें यहां विजिट, बिताएं शांति के पल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 02:28 PM IST

Prayagraj News: राघव की नगरी अयोध्या पूरे देश में सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था व धर्म से जुड़ा शहर है। इस बार आप दूर किसी शांत टूरिस्ट प्लेस पर अपने पार्टनर संग जाने की सोच रहे हैं तो प्रयागराज से महज 330 किमी की दूरी पर स्थित है पावन नगरी अयोध्या। यहां आने के लिए 130 किमी की दूरी पर है एयरपोर्ट लखनऊ।

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्वधर्म समभाव का संगम है अयोध्या नगरी में
  • रामकोट में एक साथ कई मंदिरों को देखने का मौका मिलेगा
  • जैन धर्म के 24 में से 5 तीर्थंकरों का जन्म यहां हुआ था


Prayagraj News: राघव की नगरी अयोध्या पूरे देश में सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था व धर्म से जुड़ा शहर है। सनातन परंपरा के आराध्य भगवान राम की नगरी पर त्रेता युग में राजा इक्ष्वाकु, पृथु, मांधाता, हरिश्चंद्र, सागर, भागीरथ, रघु, दिलीप, दशरथ व भगवान राम जैसे राजाओं ने कौशलदेश की राजधानी पर शासन किया था। परंतु मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के शासनकाल का दौर था कि यह पौराणिक शहर रामराज्य का प्रतीक बन गया।

Prayagraj News

सरयू नदी के तट पर बसी है राघव की नगरी अयोध्या (सांकेतिक तस्वीर)

अगर इस बार आप दूर किसी शांत जगह पर अपने पार्टनर संग जाने की सोच रहे हैं तो प्रयागराज से महज 330 किमी की दूरी पर स्थित है पावन नगरी अयोध्या। सदियों से अविरल व शांत बह रही पवित्र सरयू नदी के तट पर बसे इस शहर में आपको देखने व जानने के लिए कई हैरान करने वाली कहानियां मिलेंगी। तो चलिए आपको अयोध्या समेत इसके नजदीकी इलाकों के बारे में बताते हैं। बता दें कि, यहां आने के लिए 130 किमी की दूरी पर है एयरपोर्ट लखनऊ।

End of Feed