Valentine Week 2023: प्रयागराज के निकट हैं ये हसीन वादियां, वेलेंटाइन डे वीक प्लान में इस जगह को करें शामिल, ये है यहां की खासियत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 10:12 PM IST

Valentine Week 2023: प्रयागराज से करीब 143 किमी की दूरी पर मौजूद चंदौली की हसीन वादियां। यहां के बेहद खूबसूरत नजारों के साथ ऊंचाई से गिरने वाले झरनों को देखना बेहद रोमांच का अहसास करवाएगा। यहां राजदरी, देवदरी, लतीफशाह, मूसाखाड़, औरवाटांड़ आदि बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं। वहीं जंगल के शांत वातावरण में अपने पार्टनर संग टाइम स्पेंड करना आपके सेलिब्रेशन को यादगार बना देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज से करीब 143 किमी की दूरी पर है चंदौली की हसीन वादियां
  • ऊंचाई से गिरने वाले झरने के दृश्य आपके सेलिब्रेशन बना देगें यादगार
  • जंगल में पार्टनर संग टाइम स्पेंड करना आपको एक अलग ही खुशी देगा


Valentine Week 2023: इस बार अगर आप वेलेंटाइन वीक पर अपने पार्टनर संग किसी अनूठी जगह पर वेलेंटाइन वीक मनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए प्रयागराज के निकट एक प्राकृतिक सौंदर्य से लबरेज अद्भुत सैरगाह है। हालांकि संगम नगरी के तीरे पर दूर - दूर तक फैली चमकीली रेत सैलानियों को आकर्षित करती है। वहीं प्रयागराज के आसपास कुदरत की सुंदरता बिखरी पड़ी है।

Best Tourist Place Near Prayagraj

वेलेंटाइन वीक के प्लान में इस बार चंदौली की हसीन वादियों को जरूर शामिल करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मगर इस बार हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जहां जाने के बाद आपका वेलेंटाइन वीक यादगार पलों में हमेशा के लिए आपके जेहन में बस जाएगा। जी हां प्रयागराज से करीब 143 किमी की दूरी पर स्थित है चंदौली की हसीन वादियां। जहां आपको बेहद खूबसूरत नजारों के साथ ऊंचाई से गिरने वाले झरनों की आवाज सुनाई देगी। इसके अलावा यहां पर आपको राजदरी, देवदरी, लतीफशाह, मूसाखाड़, औरवाटांड़ आदि बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं। यहां आपको अपने पार्टनर संग टाइम स्पेंड करना अच्छा तो लगेगा ही, इसके अलावा ये खूबसूरत नजार आपके सेलिब्रेशन की खुशी कई गुना बढ़ा देंगे।

End of Feed