Umesh Pal Murder: उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस (UP Police) ने अपना एक्शन तेज कर दिया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 4 हमलावरों की पहचान कर ली है। खबर के मुताबिक उमेश पाल पर हमले को अतीक के बेटे असद ने लीड किया और अतीक (Atiq Ahmed) के गुर्गे गुड्डू, अरमान वारदात में शामिल थे। इसके अलावा वारदात में मोहम्मद गुलाम भी शामिल था। पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। शूटआउट के दौरान उमेश को 7 गोलियां मारी गई थीं और बाद में उनकी मौत हो गई थी।
हत्याकांड के तीन आरोपियों की पहचान हो चुकी है
