Prayagraj Weather Update: पहाड़ों से मैदानी भूभाग की ओर आ रही बर्फीली हवाओं के चलते संगम नगरी प्रयागराज में अब सर्दी अपने पूरे परवान पर है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक यही वजह है कि, पूरा इलाका कोहरे की जद में है। वर्तमान में 3.41 प्रतिकिमी की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं की गति बढे़गी। जिसके चलते ठंड में और इजाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को सूरज के कोहरे के आगोश से निकलने के आसार है। फिलहाल संगम नगरी में कोहरा छाए रहने के आसार नजर आ रहे हैं।
पहाड़ों की बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई संगम नगरी में ठंड
वहीं मौसम के पूर्वानुमान के आंकड़ों के मुताबिक संगम नगरी में मंगलवार को रात्रि का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व बुधवार को 11 डिग्री सेल्यिस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में कम तापमान, हाई मॉस्चर और स्थिर हवाओं के बीच घने कोहरे की एक परत बनी हुई है। जिसके चलते यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के आंकड़ों के बीच सबसे अहम बात ये है कि, माघ मेले में बाहर से आने वाले लोगों के लिए सर्दी से निपटना कड़ी चुनौती होगा।
अलाव के सहारे सर्दी से मुकाबला
संगम नगरी में कहर बरपा रही सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बता दें कि, संगम के तीरे पर माघ मेले की तैयारियां पूरे परवान पर हैं। जिसके चलते शहर में लोगों का कारवां अब आने लगा है। गर्म पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ चाय- कॉफी की चुस्कियों से ठंड का मुकाबला कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे प्रदेश में 3 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। बर्फीली हवाओं के लगातार हमले के कारण कई शहरों का पारा खीसक कर 20 डिग्री से भी नीचे आ गया है। ऐसे में माघ मेले में बाहर से आने वाले लोगों के लिए सर्दी से निपटना एक कड़ी चुनौती होगा। हालांकि संगम नगरी में यूपी सरकार की ओर से बेहतरीन सुविधाओं के इंतजाम किए गए हैं। जिससे यहां माघ स्नान के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं हो। फिर भी मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक, इलाके में ठंड के फिलहाल कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
