प्रयागराज: महिला वकील की भाईगिरी का वीडियो वायरल, डाक घर कर्मचारी की कर डाली पिटाई, ऐसे बढ़ा विवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 11:47 PM IST

Prayagraj: जिला कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही महिला वकील कचहरी में स्थित डाकघर में कागजात की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंची थी। डाक कर्मचारियों का आरोप है कि, महिला वकील ने अपने काम को जल्दी करने की बात कह रही थी। इसके बाद उसका विवाद हो गया और महिला वकील ने काउंटर पर बैठे कार्मिक पर तमाचे बरसाने शुरू कर दिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला वकील डाकघर में कागजात की रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंची थी
  • महिला वकील अपने काम को जल्दी करने की बात कह रही थी
  • महिला वकील ने काउंटर पर बैठे कार्मिक पर तमाचे बरसाने शुरू कर दिए

Prayagraj: प्रयागराज में महिला वकील की भाई गिरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कचहरी डाकघर में एक कर्मचारी को महिला एडवोकेट थप्पड़ मारते हुए दिख रही है। वायरल वीडियो में महिला वकील पहले काउंटर पर बैठे कर्मचारी को कई थप्पड़ मार रही हैं। इसके बाद पास में बैठी महिला कार्मिक से भी मारपीट कर रही है। इस पूरे वाक्या के बाद लेडी वकील कॉल कर अपने साथियों को बुलाते हुए वीडियो में दिख रही है। मौके पर आए वकीलों ने भी डाकघर के दो और कर्मचारियों की धुनाई कर दी व मौके पर हंगामा बरपा दिया।

Prayagraj News (1)

प्रयागराज में मामूली विवाद को लेकर महिला वकील ने डाकघर में कार्मिक को जड़ दिए तमाचे

इसके बाद सूचना पर मौके पर आई कर्नलगंज पुलिस ने मामले को शांत करवाया। कर्नलगंज थाने के सीओ राजेश कुमार के मुताबिक, दोनों ओर से मिली शिकायत के आधार पर थाने में मामला दर्ज किया गया है, वहीं वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

End of Feed