Prayagraj: संगम नगरी में बदला बारात निकालने का ट्रेंड, दूल्हों की पहली पसंद बनीं विंटेज कारें, पढ़िए क्यों

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 06:11 PM IST

Prayagraj: दुल्हों को बग्घी या घोड़े पर बारात निकालने की जगह राजा महाराजाओं के जैसे पुरानी शाही कारें भाने लगी हैं। संगम नगरी के अशोक नगर इलाके में एकमात्र विंटेज कार बुकिंग केंद्र है। मध्य प्रदेश के भोपाल व राजस्थान की तर्ज पर अब संगम नगरी में भी विंटेज कारों की मांग बढ़ने लगी है। शादियों का सीजन शुरू होने के कई महीने पहले इन पुरानी कारों की बुकिंग आरंभ हो जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • संगम नगरी में मौजूद हैं पुरानी विंटेज रॉल्स रॉयस कारें
  • शादियों में अब बारात निकालने का ट्रेंड विंटेज कारों से होने लगा है
  • मांग बढ़ने पर पुरानी विंटेज कारें अन्य शहरों से मंगवाई जाती है


Prayagraj: संगम नगरी प्रयागराज में अब बारात निकालने का ट्रेंड बदलने लगा है। शहर में दुल्हों को बग्घी या घोड़े पर बारात निकालने से परहेज होने लगा है। बदलते समय के साथ वहीं पुराना दौर लौटने लगा है, पहले के राजा महाराजाओं के जैसे दुल्हों को भी अब पुरानी शाही कारें भाने लगी हैं। गौरतलब है कि, संगम नगरी के अशोक नगर इलाके में एकमात्र विंटेज कार बुकिंग केंद्र है।

Prayagraj Vintage Car news

प्रयागराज में विंटेज कारें बनी दुल्हों की पहली पसंद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यहां पर ही शादियों के लिए विंटेज कारों की बुकिंग की जाती है। बता दें कि, मध्य प्रदेश के भोपाल व राजस्थान की तर्ज पर अब संगम नगरी में भी विंटेज कारों की मांग बढ़ने लगी है। शादियों का सीजन शुरू होने के कई महीने पहले इन पुरानी कारों की बुकिंग आरंभ हो जाती है। हालांकि विंटेज कारों की मांग केवल शादियों तक ही सीमित नहीं हैं, इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में इनके जरिए शाही अंदाज फील किया जा रहा है। विंटेज कारों की मांग बढ़ने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि, इनकी बुकिंग के लिए लोग एक्स्ट्रा पैसा खर्च करने को तैयार हो जाते हैं।

End of Feed