प्रयागराज: अच्छी खबर! अब रज्जू भैया यूनिवर्सिटी में 7 नए पाठयक्रमों का होगा संचालन, अप्रैल से शुरू होगा नया सेशन, जानिए पूरी डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 06:01 PM IST

Prayagraj: प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) यूनिवर्सिटी में नए शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रवेश अप्रैल माह से होगा। इस बार 7 नए पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाएगा। जिसमें बीए, एलएलबी व एलएलएम, एग्रीकल्चर फैकल्टी में बीएससी कृषि, एमएससी कृषि जिसमें हॉर्टिकल्चर एग्रोनॉमी, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग, मृदा विज्ञान व कृषि अर्थशास्त्र शामिल हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूनिवर्सिटी में नए शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल से होगी
  • इस बार यूनिवर्सिटी में 7 नए पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाएगा
  • व्यवसायिक सब्जेक्टस में मेरिट से प्रवेश की व्यवस्था को समाप्त किया गया है

Prayagraj: प्रयागराज के स्टूडेंट्स के लिए ये खबर जानना जरूरी है। इस बार संगम नगरी में स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) यूनिवर्सिटी में नए शैक्षिक सत्र 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत आगामी अप्रैल माह से होगी। इसमे सबसे बड़ी खास बात तो ये है कि, इस बार 7 नए पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाएगा।

Rajju Bhaiya University Prayagraj

प्रयागराज की रज्जू भैया यूनिवर्सिटी में 7 नए पाठयक्रमों का होगा संचालन (फाइल फोटो)

वहीं यूनिवर्सिटी प्रबंधन नए शैक्षिक सत्र के लिए अप्रैल के प्रथम पखवाड़े में आवेदन लिए जाने की तैयारी में जुटा है। खास बात तो ये है कि, इस बार महाविद्यालयों में लाॅ समेत व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के आवेदन यूनिवर्सिटी की ओर से लिए जाएंगे। इन सभी पाठ्यक्रमों के लिए स्टूडेंट्स को दाखिला एंट्री टेस्ट में मिले मार्कस के आधार होगा। वहीं इस बार एग्रीकल्चर सांइस, सांइस व लाॅ फैकल्टी में यूनिवर्सिटी परिसर में 7 नए पाठ्यक्रमों को भी नए सत्र से शुरू किया जाएगा।

End of Feed