Prayagraj News: प्रयागराज में मौसम ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया हैं। धीमी हवा के साथ गलन बढ़ गई है। न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस, जबकि मैक्सिमम पारा 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम और अधिकतम पारे के बीच लगभग 11 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर देखने को मिला है। ऐसे में हवा ने गलन बढ़ा दी है।
प्रयागराज में आने वाले दिनों में देखने को मिलेगी शीतलहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, बीते दिनों से सुबह और शाम के तापमान में विशेष गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से न्यूनतम पारा 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार नजर आ रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ सकता है।
