प्रयागराज महाकुंभ 2025: यूपी के सीएस पहुंचे प्रयागराज, महाकुंभ को लेकर अधिकारियों संग की बैठक, इतने करोड़ की परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 09:04 PM IST

Prayagraj Mahakumbh 2025: महाकुंभ की परियोजनाओं को लेकर यूपी के मुख्य सचिव ने कई महकमों के आला अधिकारियों संग बैठक कर चर्चा की। 1494 करोड़ रुपए की लागत से पूरे होने वाले 51 प्रोजेक्टस को मंजूरी भी दी गई। सीएस ने विभागवार अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि, आगामी 15 मार्च तक महाकुंभ से जुड़ी हर परियोजना का वर्क प्लान सरकार को भेजें।

KEY HIGHLIGHTS
  • त्रिवेणी पुष्प के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण पर 22.50 करोड़ की राशि खर्च होगी
  • 1494 करोड़ रुपए की लागत से पूरे होने वाले 51 प्रोजेक्टस को मंजूरी दी गई
  • 15 मार्च तक महाकुंभ की परियोजना का वर्क प्लान सरकार को भेजने के निर्देश


Prayagraj Mahakumbh 2025: संगम नगरी में वर्ष 2025 में लगने वाले महाकुंभ की परियोजनाओं को लेकर यूपी के मुख्य सचिव ने कई महकमों के आला अधिकारियों संग बैठक कर चर्चा की। इस दौरान 1494 करोड़ रुपए की लागत से पूरे होने वाले 51 प्रोजेक्टस को मंजूरी दी गई।

Prayagraj Cs Meeting

प्रयागराज महाकुंभ 2025 की परियोजनाओं को लेकर मुख्य सचिव ने की अधिकारियों संग बैठक

प्रयागराज के सर्किट हाउस में अधिकारियों से महाकुंभ की परियोजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए सीएस मिश्र ने यातायात प्लान को लेकर पुलिस महकमे के अधिकारियों को शहर की जिन सड़कों पर महाकुंभ के दौरान यातायात संबंधी समस्याएं अधिक होने वाली हों, उनका खाका तैयार करने के निर्देश दिए। सीएस ने विभागवार अधिकारियों को आगामी 15 मार्च तक महाकुंभ से जुड़ी हर परियोजना का वर्क प्लान सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए। वहीं सड़कों के निर्माण के दौरान रोड साइड प्लांटेशन व पार्किंग बनाने की भी बात कही।

End of Feed