Prayagraj Road Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार महिलाओं समेत दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। जबकि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज के हंडिया टोल प्लाजा के पास एक टवेरा कार बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में चार महिलाओं और दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टवेरा गाड़ी कानपुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, सोरांव थाना इलाके के शिवगढ़ से कार में सवार होकर श्रद्धालु विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं की कार हंडिया टोल प्लाजा के पास पहुंची तो बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार एक ही परिवार की चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
