Prayagraj: नाव पर खड़ा होकर ले रहा था सेल्फी, फिर यह हुआ ये, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 08:06 PM IST

Prayagraj: नाव पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। इस दौरान पैर फिसलने से युवक यमुना नदी में गिर गया। जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से ढूंढकर निकाला। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाव पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था 20 वर्षीय युवक
  • अचानक पैर फिसला तो नदी में गिर कर डूब गया युवक
  • गोताखोरों ने मृतक का शव पानी से बाहर निकाला


Prayagraj: प्रयागराज जनपद के नैनी इलाके में नाव पर खड़े होकर सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। इस दौरान पैर फिसलने से युवक यमुना नदी में गिर गया। जिसके बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद नदी से ढूंढकर निकाला।

Prayagraj News

प्रयागराज नाव पर खड़ा होकर ले रहा था सेल्फी, डूबने से युवक की मौत (सांकेतिक तस्वीर)

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भिजवाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मोर्चरी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन जोर- जोर से विलाप करने लगे। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय मृतक बुधवार की दोपहर को करीब एक बजे अपने भतीजे के साथ अरेल घाट पर नहाने के लिए गया था। इस बीच नाव पर सवार होकर अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया व वह नदी में गिर गया। युवक की गहरे पानी में जाने के चलते डूबने से मौत हो गई।

End of Feed