प्रयागराज: अच्छी खबर! बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए बनेगा स्पेशल पार्क, यह होंगी इसकी खासियतें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 11:26 PM IST

Prayagraj: शहर में 3 स्पेशल पार्क तैयार किए जाएंगे। इनमें बुजुर्ग व दिव्यांग लोगों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। पार्कों में व्हील चेयर समेत ट्राइसाइकिल के साथ दिव्यांग और नॉर्मल किडस के खेलने कूदने की व्यवस्था रहेगी। उम्र दराज लोगों व दिव्यांग सिटिजंस की वॉक के लिए स्पेशल ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो करोड़ की लागत से बुजुर्गों व दिव्यांगजन के लिए बनेंगे स्पेशल पार्क
  • शहर में इस तरह के पहले चरण में तीन पार्क बनाए जाएंगे
  • यहां दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए सभी तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। अब नगर निगम त्रिवेणी नगरी के बुजुर्गों समेत दिव्यांगों की सेहत सुधारने की कवायद में जुटी है। बता दें कि, नगर निगम की ओर से दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए स्पेशल पार्क बनाए जाने की तैयारी की जा रही है। जिसके तहत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ओर से शहर के अलग- अलग इलाकों में 3 स्पेशल पार्क तैयार किए जाएंगे। पार्कों की खास बात ये रहेगी कि, इनमें बुजुर्ग व दिव्यांग लोगों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

Prayagraj News

प्रयागराज में दो करोड़ की लागत से बुजुर्गों व दिव्यांगजन के लिए बनेंगे स्पेशल पार्क (सांकेतिक तस्वीर)

गौरतलब है कि, पार्कों का निर्माण स्मार्ट सिटी योजना के तहत किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक, अगले वित्तीय वर्ष में विशेष पार्क बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी। विशेष पार्कों में व्हील चेयर समेत ट्राइसाइकिल के साथ दिव्यांग और नॉर्मल किडस के खेलने कूदने की व्यवस्था रहेगी। उम्र दराज लोगों व दिव्यांग सिटिजंस की वॉक के लिए स्पेशल ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा। जिससे इस तरह के लोगों को घूमने पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। बहरहाल निगम की ओर से पार्कों के निर्माण को लेकर खाका खींचा गया है।

End of Feed