Places To Visit In Prayagraj: प्रयागराज से मात्र आधे घंटे की दूरी पर हैं ये खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस, शानदार बीतेगा दिन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 10:15 PM IST

Prayagraj Tourist Places: गंगा-यमुना के तट पर स्थित प्रयागराज को पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। यह शहर आज भी पौराणिक और ऐतिहासिक कथाओं को अपने अंदर समेटे है। पर्यटकों के लिए भी यह शहर सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। प्रयागराज में घूमने की बहुत सारे स्थान हैं लेकिन अगर आप है प्रयागराज में तो यहां के आसपास की कुछ मशहूर जगहों पर जरूर जाइएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में घूमने के लिए हैं बेहतरीन जगह
  • आप भी बनाइए इन स्थलों में घूमने का प्लान
  • प्रयागराज का न्यू यमुना ब्रिज जरूर देखने जाएं


Prayagraj Tourist Places: प्रयागराज भारत के सबसे धार्मिक शहरों में से एक है। यह यूपी का सबसे बड़ा शहर है। यह शहर कई कारणों से जाना जाता है, उनमें से एक हैं, तीन नदियां। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम का बिंदु है। कुंभ मेले से लेकर इलाहाबाद संग्रहालय तक, ऐतिहासिक चमत्कारों से लेकर यहां शानदार वास्तुकला है। प्रयागराज में घूमने के लिए बहुत सारी ऐसी जगहें हैं जहां आपका शानदार दिन बीतेगा। यह स्थान आपको अपनी तरफ आकर्षित जरूर कर लेंगे। चलिए आपको प्रयागराज की कुछ मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं।

Prayagraj Tourist Places

प्रयागराज में घूमने की बेस्ट जगह (न्यू यमुना ब्रिज केबल स्टे ब्रिज)

इलाहाबाद का प्रसिद्ध संग्रहालय

इलाहाबाद संग्रहालय प्रसिद्ध चंद्रशेखर आजाद पार्क में है। यह भारत में राष्ट्रीय स्तर के संग्रहालयों में से एक माना जाता है। संग्रहालय में कुछ अद्भुत कलाकृतियां हैं, जो कला, इतिहास, पुरातत्व, साहित्य और पर्यावरण से संबंधित हैं। इन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को आकार देने में सहायता की। रॉक मूर्तियां, राजस्थान से लघु चित्र, कौशाम्बी से टेराकोटा, बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट से साहित्य और कलाकृति इलाहाबाद संग्रहालय में मुख्य आकर्षण हैं। इलाहाबाद संग्रहालय प्रयागराज में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यहां आपको भारतीय इतिहास के रत्नों से भरा खजाना मिलेगा।

End of Feed