Prayagraj News: बेटी की आत्महत्या से गुस्साएं परिजनों ने फूंक डाला ससुराल, बेकाबू हालात संभालने के लिए आई कई थानों की पुलिस

प्रयागराज में एक युवती के मायके वालों ने बेटी की आत्महत्या के बाद सुसराल पक्ष के साथ जमकर मारपीट की। फिर उन्हें बंद करके घर में आग लगा दी। हालात संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

Prayagraj News: प्रयागराज के मुट्ठीगंज में एक युवती की आत्महत्या के बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ। बेटी की मौत से गुस्साएं मायके वालों ने सुसराल वालों के साथ पहले मारपीट की। जिसके उन्हें घर में बंद कर सुसराल ही फूंक डाला। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही एसीपी पुष्कर वर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने बेकाबू हालात संभाला और घर में फंसे सुसराल वालों को बाहर निकाला। घर में आग की लपटें देर तक उठती रहीं। जिसपर फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Prayagraj Fire

बेटी के सुसराल में लगाई आग (सांकेतिक फोटो)

एक साल पहले हुई थी युवती की शादी

दरअसल अंशिका केसरवानी नाम की युवती की एक साल पहले शादी हुई थी। वह धूमनगंज के झलवा की रहने वाली थी और उसकी शादी 13 फरवरी 2023 को मुट्ठीगंज के अंशू के साथ हुई थी। सोमवार रात को युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जब मायके वालों को इसकी खबर मिली, तो वे बेटी के ससुराल पहुंचे। उन्होंने ससुराल के लोगों पर अंशिका की हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। रात करीब 12 बजे हंगामा इतना बढ़ गया कि कई थानों की पुलिस को हालात संभालने के लिए आना पड़ा।

End of Feed