Mahakumbh Stampede: मौनी अमावस्या पर कब शुरू होगा अमृत स्नान? भगदड़ के बाद सामने आई बड़ी खबर

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ भगदड़ में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भगदड़ की वजह से सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान नहीं करने का निर्णय किया था, लेकिन अब मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अमृत स्नान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में बुधवार तड़के मची भगदड़ की वजह से सभी अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान नहीं करने का निर्णय किया था, लेकिन अब मौजूदा स्थिति के मद्देनजर अमृत स्नान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बता दें महाकुंभ भगदड़ में 10 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और हर मुमकिन मदद मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया है।

amrit snan

अमृत स्नान (फोटो साभार: @MahaKumbh_2025)

कब शुरू होगा अमृत स्नान?

मौनी अमावस्या पर सुबह पांच बजे होने वाला अमृत स्नान 11 बजे शुरू होने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत को मिली जानकारी के मुताबिक, अमृत स्नान 11 बजे शुरू होगा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने बताया कि वह लगातार मेला प्रशासन के संपर्क में हैं और अखाड़ा परिषद आज अपना स्नान फिर से शुरू करेंगे।

End of Feed