प्रयागराज

Mahakumbh Stampede: सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात; NSG ने संभाला मोर्चा, चाक-चौबंद की गई व्यवस्था

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में मौजूदा हालातों की समीक्षा की गई। महाकुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौनी अमावस्या को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Image

महाकुंभ सुरक्षा व्यवस्था

Photo : Times Now Digital

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में मौजूदा हालातों की समीक्षा की गई। बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में मची भगदड़ के बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (GSP) ने मोर्चा संभाला। साथ ही सुरक्षाबलों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं।

कैसे मची भगदड़?

महाकुंभ मेला क्षेत्र में बुधवार तड़के संगम पर एक अवरोध टूटने की वजह से भगदड़ मच गई। अधिकारियों ने बताया कि भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने की वजह से कई लोगों के हताहता होने की आशंका है। बता दें कि भगदड़ की वजह से कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

8 नए एग्जिट प्वाइंट बनाए गए

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद स्थिति अब सामान्य है। मेला प्रशासन ने मौनी अमावस्या के मौके पर उमड़ी भीड़ को अब रोक-रोक कर स्नान के लिए अंदर भेज रहा है और स्नान के बाद लोगों को लगातार निकाला जा रहा है। इसके लिए 8 नए एग्जिट प्वाइंट तैयार किए गए हैं।

भगदड़ के बाद हालात पर मंथन

मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में भगदड़ के बाद के हालात पर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी लगातार महाकुंभ के हालात पर नजर रख रहे हैं। महाकुंभ 2025 के लिए बनाए गए वॉर रूम में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी कानून व्यवस्था सहित अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

चाक-चौबंद की गई व्यवस्था

महाकुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मौनी अमावस्या को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई है। हेलीकॉप्टर के जरिए मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। RAF और CRPF की नई कंपनियों की तैनाती हुई है और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article